मतभेद भुलाकर कांग्रेस की सरकार बनाएं
रायपुर !
केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने प्रदेश कांग्रेस
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सारे मतभेद भुलाकर विधानसभा चुनाव
जीतने के लिए जुट जाएं। केन्द्र में भले ही हमारी सरकार न बने लेकिन राय
में कांग्रेस की सरकार जरूर बननी चाहिए। क्योंकि सरकार नहीं होने के कारण
उन्हें जो परेशानियां होती है इसका उन्हें अंदाजा लग गया है।
छग के एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को रायपुर पहुंचे श्री जायसवाल कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा अपने सारे मतभेद वे चुनाव तक दबाकर बैठ जाए और पूरी एक जुटता के साथ चुनाव लड़े। जीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उसका फायदा कांग्रेस को जीत के रूप में मिलेगा।
प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए यहां निरंकुश सरकार चल रही है कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा यहां 10 वर्षों से राज कर रही है। इस बार चुनाव में एंटी इनकमबैंसी का फायदा उठा सकते हैं। इंटक सम्मेलन में भाग लेने आए केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकश जायसवाल रायपुर पहुंच कर कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों से मुलाकात किया।जीरम घाटी के शहीदों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रध्दांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेजनों को संबोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाना कांग्रेसजनों का कर्तव्य है, कांग्रेसजन सारे मतभेद भुला कर पूरी निष्ठा से कांग्रेस को जिताने का संकल्प ले।
केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर पहुंचाने व राय सरकार की विफलताओ को बताने कहा। झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओ को श्रधांजलि देते हुए इस घटना के पीछे राय सरकार की लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। विधान सभा चुनाव में जोश के साथ काम करने तथा राय सरकार को उखाड़ फेकने के लिए कांग्रेसियो को कमर कसने कहा। परिवर्तन यात्रा को लेकर जिन नेताओ की शहादत हुई है उनके अधूरे कार्य को पूरा करने तथा कांग्रेस सरकार बनाना ही शहीदों को सच्ची श्रध्दांजलि होगी।
कार्यम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय, स्वागत भाषण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शर्मा, आभार महापौर किरणमयी नायक ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी महामंत्री रमेश वर्ल्यानी, संजय पाठक, विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, सचिव डॉ. शिवनारायण द्विवेदी, श्यामलाल जायसवाल, सुरेश ठाकुर, शारिक रईस खान उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com