बिहार पर मंडरा रहा 'पाइलिन' से बाढ़ का खतरा
बिहार।
चक्रवाती तूफान ‘पाइलिन’ फिलहाल कमजोर पड़ चुका है। आंध्र और ओडिशा सरकारों
की माने तो इस तूफान की वजह से 1 करोड़ से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई
है। हालांकि तूफान से मरने वालों की संख्या 18 ही है। फिलहाल इस तूफान की
वजह से पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार में भारी बारिश हो रही है। बिहार पर तो
बाढ़ का भी खतरा मंडरा रहा है।
अमेरिका
से खबरें आ रही थी कि ऐसा तूफान पहले नहीं आया। ओडिशा में 1999 से बड़ा
तूफान आने वाला है। पाइलीन सुपर साइक्लोन है। और ये सबकुछ तबाह कर देगा। ये
अमेरिका में आने वाले कटरीना तूफान से भी बड़ा है। भारतीय मौसम विज्ञानिकों
ने कहा कि तूफान बड़ा है लेकिन सुपर साइक्लोन नहीं है। पाइलिन के आने के
बाद भारतीय वैज्ञानिकों की बात सच साबित हुई।
उड़ीसा
और आंध्र के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी लगातार बारिश हो
रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पाइलिन
का बड़ा खतरा अब बिहार पर मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अब
बिहार में अगले 48 घंटों में जमकर बारिश होगी। इसकी वजह से मैदानी इलाकों
में नदियों का जलस्तर बढ़ेगा और बिहार में बड़ी बाढ़ आ सकती है। तूफान का असर
सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहेगा। ये सोमवार को उत्तर प्रदेश में भी
दस्तक देगा। जाहिर है पाइलिन का खतरा अभी कम नहीं हुआ है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com