-->

Breaking News

पाक में हाफिज सईद की भारत विरोधी रैली

इस्लामाबाद. जमात उल दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने शुक्रवार को पूरे पाकिस्तान में भारत विरोधी रैली के आयोजन की घोषणा की है. यह रैली लाहौर से इस्लामाबाद जाएगी. मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड सईद ने ऎसे मौके पर इस रैली का आयोजन किया है जब पहले से ही सीमा पर गोलीबारी के चलते भारत-पाक के बीच टेंशन है. रैली के लिए जमात उल दावा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं, अन्य पार्टियों के नेताओं और धार्मिक पार्टियों के नेताओं को रावलपिंडी में इकठ्ठा होने के लिए कहा है.

रैली को सफल बनाने के लिए सईद ने पूरे पाक में अपने कार्यकर्ताओं को लगाया है. सूत्रों की माने तो इस रैली में हजारों लोग शामिल होंगे. जमात उल दावा ने मुख्य धारा की सभी पार्टियों पीएमएल-एन, पीपीपी, पीटीआई, पीएमएल-क्यू, जेयूआई-एफ, जेयूआई-एस, एमक्यूएम और जमात ए इस्लामी के कार्यकर्ताओं रैली में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा है.इसके अलाव उसने पाकिस्तानी कश्मीर नेतृत्व पार्टी और हुरियत कांफ्रेंस के नेताओं को भी बुलाया है. हाफिज सईद रैली की नेतृत्व करेगा और रैली के इस्लामाबाद पहुंचने के बाद रैली को संबोधित भी करेगा.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com