-->

Breaking News

मोदी PM उम्मीदवार हों तो ही BJP के साथ : रामदेव

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी भले ही हड़बड़ी में न हो, लेकिन योगगुरु बाबा रामदेव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम प्रत्याशी घोषित कर दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा को चेताया कि यदि वह मोदी की उम्मीदवारी से इत्तेफाक नहीं रखती है तो वह उसके साथ नहीं हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में कमान किसी महानायक के हाथों में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को भ्रष्टाचार, महंगाई और गरीबी से केवल मोदी ही निकाल सकते हैं।

वीपी हाऊस में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बाबा रामदेव ने केंद्र की संप्रग सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि वह 13 सितंबर को मध्यप्रदेश के नीमच से सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन यात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले आठ सितंबर को सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर रैली करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी ने गुजरात में सुशासन की मिसाल कायम की है। पिछले 10 वर्षो में गुजरात में कोई दंगा नहीं होने दिया। गुजरात में हर क्षेत्र में विकास दिखता है। आज पूरा देश मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर मोदी से बातचीत की है। कालाधन, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उनकी बात से मोदी सहमत हैं।

कांग्रेस को आड़े हाथों लिया
बाबा रामदेव ने कहा कि अंग्रेजों ने जिस तरह से यहां लूट मचाई थी, वही खेल कांग्रेस के शासनकाल में देखने को मिल रहा है। देश से कच्चा माल बाहर जा रहा है। बाद में उसी से तैयार माल यहां महंगे दामों में बिक रहा है। देश की सत्ता दस जनपथ से चल रही है। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत देश के नागरिकों को गरीब बनाया जा रहा है। वह रैली व व्यवस्था परिर्वतन यात्रा के दौरान इस सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। सम्मेलन के दौरान अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने एक सवाल पर उन्होंने मौन साध लिया।

दोषी हों तो आसाराम को मिले सजा
आसाराम के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। कानून के ऊपर कोई नहीं है। जांच में आसाराम को दोषी पाया जाता है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com