-->

Breaking News

सेंसेक्स-निफ्टी 0.5% उछले, इंफोसिस 4% चढ़ा

मुंबई ।  अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के चलते घरेलू बाजारों में भी तेजी का माहौल है। साथ ही आईटी शेयरों में जोरदार तेजी का फायदा भी बाजार को मिला है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत होकर 61.15 के आसपास नजर आ रहा है। टेक्नोलॉजी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और बैंक शेयरों में भी तेजी है, लेकिन मेटल शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त है।फिलहाल बीएसई 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 125 अंक यानि 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 20,398 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 35.5 अंक यानि 0.6 फीसदी की उछाल के साथ 6,056 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस का शेयर 4 फीसदी की बढ़त के साथ 3,250 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।


अन्य दिग्गज शेयरों में रैनबैक्सी, डीएलएफ, विप्रो, एचसीएल टेक, गेल, एलएंडटी और टीसीएस 5.2-1 फीसदी तक चढे़ हैं। हालांकि अंबुजा सीमेंट, एसीसी, सेसा स्टरलाइट, एनटीपीसी, ग्रासिम, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयर 1.5-0.3 तक गिर गए हैं।मिडकैप शेयरों में एचएमटी, दीवान हाउसिंग, एमसीएक्स, नेटवर्क18 और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा 9.2-3.6 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में तारा ज्वेल्स, इंडो रामा, एपीएल अपोलो, एनसीसी और हनुंग टॉयज सबसे ज्यादा 14-5 फीसदी तक उछल गए हैं।


अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में 2 फीसदी का शानदार उछाल देखा गया। डाओ जोंस में 300 अंक की तेजी देखी गई। ओबामा और रिपब्लिकन पार्टी के बीच बातचीत से कर्ज संकट खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है जिससे वॉल स्ट्रीट में मजबूती देखने को मिली है।डाओ जोंस 2.2 फीसदी के उछाल के साथ 15,126 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 2.25 फीसदी की अच्छी बढ़त के साथ 3,760.7 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.2 फीसदी की तेजी के साथ 1,692.5 पर बंद हुआ।


वहीं अमेरिका में कर्ज सीमा पर बात आगे बढ़ने से एशियाई बाजारों में भी उत्साह देखा जा रहा है। जापान का बाजार निक्केई 253 अंक यानि 1.75 फीसदी की उछाल के साथ 14,448 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एसजीएक्स निफ्टी 75 अंक यानि 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ 6,146 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग 300 अंक यानि 1.3 फीसदी की मजबूती के साथ 23,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।शंघाई कम्पोजिट में 0.75 फीसदी की तेजी आई है, जबकि ताइवान इंडेक्स 0.5 फीसदी मजबूत हुआ है। स्ट्रेट्स टाइम्स में भी 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है, जबकि कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 1 फीसदी से ज्यादा उछला है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com