-->

Breaking News

71 के हुए महानायक अमिताभ , हैप्पी बर्थ डे

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, इस नाम को बनाने में सालों लग गए लेकिन 11 मई साल 1973 के बाद अमिताभ बच्चन की किस्मत बदल गई। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर जंजीर फिल्म रिलीज हुई जिसे हाल ही में 40 वर्ष भी पूरे हो गए। इस मौके पर अमिताभ ने कहा था कि फिल्म 'जंजीर' के बाद उनकी किस्मत बदल गई थी। उनके चाहने वालों की लिस्ट इस कदर बढ़ गई थी कि अमिताभ सोच में पड़ गए कि क्या लोग एक अभिनेता को इस कदर भी प्यार दे सकते हैं।

फिल्म जंजीर में मौका अमिताभ बच्च्न को राजकुमार के इनकार के कारण मिला था। राजकुमार का एक इनकार अमिताभ बच्च्न की जिंदगी में शोहरत का तोहफा लेकर आया। यदि उस समय राजकुमार ने इनकार ना किया होता तो आज अमिताभ बच्च्न बॉलीवुड के सुपरस्टार ना होते। अमिताभ बच्च्न के फिल्मी कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्में 'शोले' और 'जंजीर' मानी जाती हैं पर क्या आप बिना उनके इन फिल्मों की कल्पना भी कर सकते हैं। सोचिए जरा यदि फिल्म शोले और जंजीर में अमिताभ बच्च्न नहीं होते तो उनके बदले कौन होता? पर यह सोचने से पहले आपको यह बता देना जरूरी है कि इन दोनों फिल्मों में अमिताभ बच्च्न को लेना सिर्फ निर्देशक की मजबूरी थी।

फिल्म शोले का नाम लेते ही कुछ ऐसे चेहरे सामने आते हैं जिन्हें कभी भी भुला पाना संभव नहीं है। अमिताभ बच्चच्,धर्मेन्द्र, और अमजद खान ऐसे अभिनेता हैं जिनके अभिनय से फिल्म शोले सिनेमा जगत में इतिहास रच पाई है पर यह स्टार निर्देशक रमेश सिप्पी की पहली पसंद नहीं थे। फिल्म शोले में 'जय' के किरदार को निभाने के लिए निर्देशक रमेश सिप्पी की पहली पसंद शत्रुघ्न सिन्हा थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म शोले में जय के रोल को निभाने से मना कर दिया तब जाकर यह रोल अमिताभ बच्चच् को मिला।अमिताभ बच्चन  के फिल्मी कॅरियर की सबसे सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' मानी जाती है पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि निर्देशक प्रकाश मेहरा के लिए अमिताभ बच्चनच्पहली नहीं बल्कि पांचवी पसंद थे। अमिताभ ने जंजीर फिल्म में इंस्पेक्टर विजय श्रीवास्तव नाम का किरदार निभाया था जिसे राजकुमार को निभाना था पर उन्होंने किसी कारणवश फिल्म जंजीर को ठुकरा दिया। देव आंनद, धर्मेद्र और राजेश खन्ना ने भी जंजीर फिल्म को साइन करने से मना कर दिया उसके बाद अमिताभ बच्चनच्को इस फिल्म के लिए साइन किया गया।

अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया का सफर बस इतना ही नहीं है। अमिताभ बच्चन च्ी पहली सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' बनी और यहीं से वो 'एंग्री यंगमैन' की भूमिका में स्थापित हुए। इसी फिल्म में अमिताभ ने विजय नाम का किरदार निभाया था जो कि बाद में 18 फिल्मों तक उनके साथ रहा। अर्थात 18 अन्य फिल्मों में अमिताभ ने 'विजय' नाम का किरदार निभाया।'विजय' नाम के साथ-साथ अमिताभ बच्चन चे 'अमित' नाम के साथ भी एक लगाव था जिस कारण उन्होंने अपनी दस फिल्मों में अमित नाम का किरदार निभाया। अमिताभ बच्चन ने लगभग 12 फिल्मों में डबल रोल किया जबकि एक फिल्म निर्देशक एस. रामानाथन की 'महान' में उन्होंने ट्रिपल रोल निभाया। एक पुरानी कहावत है कि मंजिल तक पहुंचने के लिए जिंदगी में संघर्ष करना पड़ता है। इसी कहावत को अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी में आजमाया। फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे पुनीत इस्सर के हाथों घूंसा खाकर घायल होने के बाद अमिताभ बच्चन बेहद गंभीर स्थिति में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वो एक ऐसा समय था जब अमिताभ बच्चन च्जंदगी और मौत से लड़ रहे थे। उन दिनों रोजाना ब्रीच कैंडी अस्पताल से सिद्धि विनायक मंदिर तक जया बच्चन पैदल जाया करती थीं जब कि दोनों स्थानों के बीच की दूरी लगभग छह किलोमीटर है।आज अमिताभ बच्चन जी फिल्मी दुनिया से जुड़ी खास बातों को इसलिए याद किया गया क्योंकि आज 11 अक्टूबर, 2013 को वो 71 वर्ष के हो गए हैं। अमिताभ बच्चन चे हिन्दी सिनेमा ने ही 'बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन'च्बनाया इसलिए ऐसे में उनसे जुड़ी खास फिल्मी दुनिया की बातों को याद किया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com