लोकसभा अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के 13 सांसदों के इस्तीफे नामंजूर किए
नई दिल्ली |
तेलंगाना के मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले आंध्र प्रदेश के 13 सांसदों की
पेशकश खारिज कर दी गई है। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सभी के इस्तीफे
नामंजूर कर दिए।इन सांसदों में वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी
भी शामिल हैं। सीमांध्र क्षेत्र के इन सांसदों ने मीरा कुमार पर इस्तीफा
मंजूर करने के लिए दबाव भी डाला था। पार्टी छोड़ने की भी धमकी दी थी। लेकिन
दबाव ने फिलहाल असर नहीं दिखाया। लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया
कि अध्यक्ष ने लोकसभा कार्यवाही की नियमावली और संविधान के प्रावधानों के
तहत इन सांसदों का इस्तीफे नामंजूर किए। विजयवाड़ा के कांग्रेस सांसद एल.
राजगोपाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें उन्होंने कोर्ट से
अपील की है कि वह स्पीकर को इस्तीफे स्वीकार करने का आदेश दे। इस पर 22
अक्टूबर को सुनवाई होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com