-->

Breaking News

'आप' ने किया दावा, दिल्ली चुनाव में जीतेंगे 50 सीटें

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि इसबार दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप ने तो ये भी दावा किया है कि आप को चुनाव में 50 सीटे मिलेंगी। खुद के कराए सर्वे में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उन्हें इस चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी और वो ही सरकार बनाएगी।

केजरीवाल ने पार्टी के एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 45 से 50 सीटें जीतेगी। यहां संवाददाताओं से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में 45 और 50 सीटों के बीच जीतेंगे। हम 33 क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। पार्टी के नेता और समाजविज्ञानी योगेंद्र यादव के मुताबिक, पार्टी के लिए 'असली लड़ाई' 21 क्षेत्रों में होगी जहां आप 'थोड़े से अंतर से पीछे है।' यादव ने कहा, "हम अगले 50 दिनों में सुधार लाएंगे। केवल 16 सीटों पर ही हम मामूली रूप से पिछड़ रहे हैं।"तीसरे चरण के सर्वेक्षण के परिणाम पर यह दावा किया गया। यह सर्वेक्षण 5 सितंबर और 5 अक्टूबर के बीच कराया गया जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के 34,425 नमूने मत लिए गए। पहले दो चरण फरवरी और अगस्त में कराए गए थे।

केजरीवाल के मुताबिक, उनकी पार्टी की वोट हिस्सेदारी फरवरी में 14 प्रतिशत थी जो अगस्त में बढ़ कर 27 प्रतिशत और सितंबर में 32 प्रतिशत हो गई। इस दौरान कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी फरवरी में 35 प्रतिशत से अगस्त में घटकर 26 प्रतिशत और फिर सितंबर में मामूली सुधर कर 28 प्रतिशत पर पहुंची। केजरीवाल ने कहा कि इस अवधि में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वोट प्रतिशत में लगातार गिरावट ही दर्ज की गई। उन्होंने जोर देकर कहा, "हम लोग दिल्ली में महज चोट देने वाले ही नहीं रहे, बल्कि लड़ाई में अग्रणी योद्धा बन चुके हैं।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com