-->

Breaking News

अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर चौकसी, अब तक 1361 गिरफ्तार

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की संकल्प सभा और राज्य सरकार का प्रतिबंध दोनों ही शुक्रवार को अयोध्या में एक दूसरे को चुनौती देते नजर आए। संकल्प सभा रोकने के लिए चप्पे चप्पे पर पहरा दिखा। अयोध्या और फैजाबाद की सीमाओं पर ही करीब 13 बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। संकल्प सभा रोकने के लिए सख्ती बढ़ गयी है। योगी आदित्य नाथ, सत्यदेव सिंह को गिरफ्तार करने के साथ ही विहिप और हिन्दू संगठनों के अन्य प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापे मार रही है। अब तक 1361 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 अगस्त से 84 कोसी परिक्त्रमा का एलान कर विहिप ने संतों की यात्रा व सभाओं के बहाने हिंदुत्व की भावना को घनीभूत करने का जाल बुना। फिर पंचकोसी परिक्त्रमा से भी उसकी उम्मीदें परवान न चढ़ सकीं। अब विहिप ने बहुसंख्यक को एक बार फिर लामबंद करने की मुहिम संकल्प सभा के माध्यम से छेड़ी है। देश भर में एक लाख स्थानों पर संकल्प सभा का एलान करने वाली विहिप ने अयोध्या को केंद्र बिंदु बनाया है। शुक्त्रवार को सभा होनी थी। दावे किए गए थे कि संकल्प सभा होकर रहेगी। फैजाबाद के जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने कहा कि विहिप की संकल्प सभा पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जिसका हरहाल में पालन कराया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com