-->

Breaking News

विदेशी मुद्रा भंडार में 1.51 अरब डॉलर की बढोतरी

मुंबई: देश के सकल विदेशी मुद्रा भंडार में 11 अक्तूबर को समाप्त हुए सप्ताह में एक हफ्ते पहले के मुकाबले 1.51 अरब डॉलर की बढोतरी हुई और यह 279.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह बढोतरी दर्ज की गई है। चार अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में भी यह 1.46 अरब डॉलर बढकर 277 अरब 73 करोड डॉलर के बराबर रहा था।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकडों के अनुसार 11 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.53 अरब डॉलर बढकर 250.85 अरब डॉलर पर पहुंच गई। हालांकि सोना भंडार 21.77 अरब डॉलर पर टिका रहा। विशेष निकासी अधिकारी की राशि में 96 लाख डॉलर की गिरावट आई। यह चार अरब 43 करोड डॉलर रह गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि भी 47 लाख डॉलर घटकर 2.19 अरब डॉलर के बराबर रह गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com