-->

Breaking News

फिलीपीन में सड़क दुर्घटना में 20 की मौत, 44 घायल

मनीला: फिलीपीन में ढलान वाली एक सड़क पर आज तड़के एक ट्रक ने एक यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण कई अन्य वाहनों की टक्कर हुई, जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 44 अन्य लोग घायल हो गए।एतिमोनान कस्बे के पुलिस प्रमुख जोनार युपियो ने बताया कि ट्रक की टक्कर लगने से बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सामने से आ रही दो अन्य बसों और चार वाहनों से टकरा गई।

हादसे में मारे गए लोगों में चार बच्चे, ट्रक चालक और उसका सहायक शामिल हैं। युपियो ने कहा कि जिस समय दुर्घटना हुई , उस समय वष्रा हो रही थी।उन्होंने बताया कि मनीला के दक्षिणपूर्व में करीब 115 किलोमीटर दूर क्वीजोन प्रांत में ढलान वाली तंग सड़क पर करीब पांच और दुर्घटनाएं हुई हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com