टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
राजकोट।
युवराज सिंह के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने एकमात्र टी-ट्वेंटी
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। युवराज सिंह ने शानदार 35
गेंदों में नॉटआउट रहते हुए 77 रन बनाए। युवराज 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए।
कप्तान धोनी भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शिखर धवन ने 32 रन और विराट
कोहली ने 29 रनों की पारी खेली।
इससे
पहले ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 201 रनों
का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर आरोन फिंच 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
भारत के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और आर विनय कुमार सबसे सफल रहे।
भुवनेश्वर ने 35 रन देकर तीन विकेट और विनय ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com