-->

Breaking News

नायडू को राव-बादल-रामदेव का समर्थन

नई दिल्ली । तेलंगाना के गठन के खिलाफ जगनमोहन रेड्डी बनाम चंद्रबाबू नायडू का 'अनशन युद्ध' दिलचस्प दौर में पहुंच गया है। हैदराबाद में पुलिस ने उपवास के पांचवें दिन वाईएसआर प्रमुख जगन को उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को बृहस्पतिवार को न सिर्फ नाराज कांग्रेस सांसद संबाशिव राव का समर्थन मिला, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और बाबा रामदेव भी मिलने पहुंचे। हालांकि, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने नायडू के अनशन को 'अजीब' बताया है।

सीमांध्र की भावनाओं से जुड़ने में जगन से पीछे रह गए चंद्रबाबू के लिए बृहस्पतिवार राहत भरा रहा। तेलंगाना गठन के फैसले से नाराज कांग्रेस सांसद संबाशिव राव ने नायडू के अनशन के चौथे दिन उनके साथ खड़े होने का एलान किया। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी उनके मंच पर पहुंचकर समर्थन का एलान किया। उनके साथ अकाली दल सांसद नरेश गुजराल भी थे। बाबा रामदेव ने भी चंद्रबाबू से मुलाकात कर राजनीतिक बाजार सरगर्म रखा। बताया जा रहा है कि अब दिल्ली स्थित आंध्र भवन में अनशन कर रहे नायडू को भी देर रात पुलिस उठाकर अस्पताल में भर्ती करा देगी। हालांकि, केंद्र ने शुरुआत में इस मामले में सीधे दखल से इन्कार कर दिया था। बृहस्पतिवार को भी शिंदे ने उन्हें आंध्र भवन से हटाने पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। अलबत्ता उन्होंने कहा, 'यह अजीब तरह का आंदोलन है। मैं पहली बार देख रहा हूं कि किसी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री राजकीय अतिथि भवन में बैठकर अनशन कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com