-->

Breaking News

200वां टेस्ट सचिन के करियर का आखिरी टेस्ट

मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। बीसीसीआई ने ट्विट के जरिए ये जानकारी दी है। बीसीसीआई के मुताबिक अपने 200वें टेस्ट मैच के बाद सचिन संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। 14 नवंबर से ये टेस्ट मैच शुरू होगा जिसमें भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगा। बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने गुरुवार को सचिन की ओर से एक बयान जारी किया, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि वह 200वें टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
सचिन एकदिवसीय मैचों से पहले ही सन्यास ले चुके हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त चैंपियंस लीग के साथ ही पेशेवर ट्वेंटी-20 क्रिकेट से भी सन्यास की घोषणा की थी। सचिन ने अपने करियर में कई कीर्तिमान बनाए हैं। सचिन ने खुद कहा है कि मेरे लिए ये पल बेहद भावुक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में क्रिकेट के अलावा और कुछ नहीं सोचा है और मेरे लिए संन्यास लेना बेहद भावुक पल होगा। सचिन 24 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। और लोगों सचिन को देखने के आदी हो चुके हैं और सचिन के बिना क्रिकेट की तुलना ही अजीब लगती है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com