मोदी की पटना रैली का रास्ता साफ, 26 को लौटेंगे राष्ट्रपति
पटना।
बिहार की राजधानी पटना में गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी से पीएम पद के
उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 27 अक्टूबर को होने वाली हुंकार रैली के आयोजन
का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बिहार दौरे के
कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति को 26
अक्टूबर को पटना और 27 अक्टूबर को आरा जाना था। लेकिन अब राष्ट्रपति ने
आरा दौरा रद्द कर दिया है और वो 26 अक्टूबर को ही पटना से लौट आएंगे।
आज
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी ने राष्ट्रपति प्रणब
मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव करने की अपील
की। दरअसल, 27 अक्टूबर को पटना में मोदी की हुंकार रैली है। लेकिन
राष्ट्रपति के दौरे की वजह से इस रैली के आयोजन पर आशंका के बादल मंडरा रहे
थे। लेकिन प्रणब मुखर्जी ने 27 अक्टूबर को बिहार में आरा जाने का
कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
मिली
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में बदलाव के बाद राष्ट्रपति 26 को पटना
जाएंगे। लेकिन वो अब वहां रुकेंगे नहीं और 26 की रात को ही लौट आएंगे।
राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि मोदी की रैली की
वजह से राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ है। बल्कि 27 तारीख का
कार्यक्रम कुछ दिन पहले ही रद्द कर दिया गया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com