-->

Breaking News

सचिन का लिखा खत,'अलविदा क्रिकेट'

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सचिन ने ऐलान किया है कि उनका 200वां टेस्ट आखिरी टेस्ट होगा। उन्होंने बीसीसीआई को बताया है कि 200वां टेस्ट उनके जीवन का आखिरी टेस्ट होगा। सचिन टी 20 और वनडे से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। संन्यास के ऐलान के साथ ही सचिन ने एक बयान जारी किया है।

सचिन ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खत लिखा है:-
‘पूरी जिंदगी मेरा सपना रहा है क्रिकेट खेलना। मैं पिछले 24 साल से हर रोज इस सपने को जीता रहा हूं। क्रिकेट के बिना एक दिन भी जिंदगी के बारे में सोचना मुश्किल होगा, क्योंकि यही तो मैं तब से कर रहा हूं जब मैं 11 साल का था। पूरी दुनिया में क्रिकेट खेलते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात रहा है। मैं देश की धरती पर 200वां मैच खेलने जा रहा हूं, इसी दिन मेरा संन्यास होगा। इतने सालों में बीसीसीआई से मुझे जो मिला है, उसका मैं बहुत आभारी हूं। उसने मुझे वो फैसला लेने की इजाजत दी है जो मेरा दिल कह रहा है। इतना धैर्य रखने के लिए मैं अपने परिवार का भी शुक्रिया करता हूं। मैं अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का भी शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मुझे अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी प्रार्थनाओं के जरिए हमेशा ताकत दी।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com