2016 में रिटायरमेंट पर सोनिया गांधी का इनकार, कहा- 'कभी नहीं कहा ऐसा'
नई दिल्ली । कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से अपने संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया है. सोनिया गांधी का 2016 में राजनीति से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. एक किताब में ऐसे कयास लगाए गए थे.सोनिया गांधी ने शुक्रवार को खुद ये बात लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान को बताई. एक मुलाकात के दौरान पासवान ने सोनिया गांधी से इस 'अफवाह' के बारे में पूछा.एक किताब ने दावा किया था कि सोनिया 2016 में जब 70 वर्ष की हो जाएंगी, तो राजनीति से संन्यास ले लेंगी. सोनिया गांधी ने पासवान से इस बारे में कहा, 'मैंने ऐसा कभी नहीं कहा.'
उन्होंने बिहार के लक्ष्मणपुर बाथे में 16 साल पहले 58 दलितों के जनसंहार के सभी 26 अभियुक्तों के बरी होने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की थी.मुलाकात के दौरान पासवान ने सोनिया से आग्रह किया कि वह 2004 की ही तरह अगले लोकसभा चुनाव से पहले धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकजुट करें.
पासवान और सोनिया गांधी के बीच बैठक करीब 40 मिनट तक चली. पासवान ने कहा, 'मैंने उन्हें (सोनिया गांधी) को बताया कि बीजेपी कभी भी सत्ता में नहीं आएगी भले ही उसके पास शिवसेना और अकाली दल और अन्य कुछ पार्टियों का समर्थन हो. यूपीए एक बार फिर सत्ता हासिल करने में कामयाब होगा.'
पासवान ने कहा, ‘इस मामले में, उन्हें (सोनिया गांधी) तमाम धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकताबद्ध करना चाहिए.पासवान अपने बेटे चिराग के साथ सोनिया गांधी से मिले. राजनीति में अपने सफर की शुरुआत करने वाले चिराग को सोनिया ने शुभकामनाएं दीं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com