बारिश से सराबोर हुई दिल्ली, पारा आठ डिग्री लुढ़का
नई दिल्ली : राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। पिछले दो दिनों से उमस व हल्की गर्मी से परेशान दिल्ली वाले सुबह हुई बारिश में भीगे तो ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर माह में वर्ष 2004 में 3 अक्टूबर को हुई झमाझम बारिश (68.3 मिलीमीटर) के बाद शुक्रवार को हुई बारिश अधिकतम रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में औसतन 64.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस कारण दिन का अधिकतम तापमान सीधे आठ डिग्री सेल्सियस नीचे जा लुढ़का।
बारिश के कारण सड़कों, चौराहों और कॉलोनियों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है और कहा है कि दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान इसी तरह का मौसम बना रहेगा। राजधानी में बृहस्पतिवार रात से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। इस बदलाव ने सुबह होते ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 26.2 मिलीमीटर तथा शाम साढ़े पांच बजे तक 38.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में सर्वाधिक बारिश लोदी रोड इलाके में कुल 42 मिलीमीटर हुई। वहीं सबसे कम बारिश आया नगर में 16 मिलीमीटर दर्ज की गई। तेज हवा और बारिश के कारण तापमान भी काफी कम हो गया।शुक्रवार को दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 26.1 तथा 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com