आसाराम के लिए लड़कियां लाता था साईं: सेवादार
जोधपुर । जोधपुर में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान में पूर्व सेवादार ने आसाराम की कलई खोल दी। आसाराम के पूर्व सेवादार अजय कुमार ने आरोप लगाया कि नारायण साईं अपने पिता आसाराम के लिए लड़कियां लाता था।सेवादार अजय ने एक नया खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि नारायण साईं समलैंगिक है। उसके दूसरे लोगों से भी संबंध है। अजय ने ये भी आरोप लगाया कि आसाराम ने कई साधकों की हत्या कराई। जिसमें नंदू और रीवा भाई शामिल हैं।
नारायण साईं फरारा
लुकआउट नोटिस के बावजूद आसाराम के बेटे का कोई अता-पता नहीं है। सूरत पुलिस ने नारायण साईं को पूछताछ के लिए जहांगीरपुरा आश्रम में समन भेजा है। ऐसी आशंका है कि नारायण साईं नेपाल भाग गया है। लेकिन पुख्ता तौर पर पुलिस को उसके बारे में कुछ नहीं पता। उधर पुलिस ने सूरत आश्रम में छापेमारी के बाद दावा किया कि बलात्कार के मामले में नारायण साईं के खिलाफ उसे पुख्ता सबूत मिले हैं।
सूरत में फूड एंड ड्रग्स विभाग का छापा

फूड एंड ड्रग्स विभाग ने सूरत में आसाराम के जहांगीरपूरा आश्रम पर छापा मारा। खाद्य विभाग को आशंका है कि आश्रम में यौनवर्धक दवाइयां बनाई जाती हैं। टीम ने अलग-अलग आयुर्वेदिक दवाईयों का सैंपल लिए है। जिसे जांच के लिए वडोदरा भेजा गया है। रिपोर्ट 20 दिन में आएगी।
पुलिस ने कोर्ट से मांगा आसाराम का ट्रांसफर वारंट
अहमदाबाद पुलिस ने कोर्ट से आसाराम का ट्रांसफर वारंट मांगा है। लड़की के मुताबिक उसके साथ बलात्कार अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में हुआ इसलिए इसकी जांच अहमदाबाद पुलिस कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसके पास आसाराम के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

वडोदरा में आसाराम-नारायण साईं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
वडोदरा में आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है गुजरात सरकार आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि गुजरात में आसाराम के कई अवैध संपत्ति है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com