-->

Breaking News

राजस्थान में पहली बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP

जयपुर । भाजपा राजस्थान में पहली बार विधानसभा चुनावों में सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। गठबंधन के चलते 1980 के बाद से भाजपा सभी 200 सीटों पर कभी चुनाव नहीं लड़ पाई है। लेकिन, अब जदयू के साथ गठबंधन खत्म होने और ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी से कोई समझौता नहीं होने से यह स्थिति बनी है। भाजपा का अब तक किसी न किसी पार्टी से सीटों का बंटवारा होता रहा है। वर्ष 1993 से पार्टी प्रदेश में 190 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की स्थिति में आई है।

इससे पहले भाजपा का जनता दल के साथ गठबंधन था। 1998 के चुनाव से पहले केंद्र स्तर पर एनडीए का गठन हो गया और उसके बाद से ही पार्टी एनडीए में शामिल जदयू और इनेलो के साथ सीटें बांटती आई है। चौटाला के इनेलो के साथ गठबंधन खत्म नहीं हुआ, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में ही उनकी पसंद से उनके एक रिश्तेदार को टिकट दिया गया था। इस बार भी उन्हें भाजपा का टिकट दिया जाएगा। इतिहास को देखें तो भाजपा का प्रदेश में चुनावी गठबंधन को लेकर कभी अच्छा अनुभव नहीं रहा। वर्ष 2008 के चुनाव में पार्टी ने 7 सीटें दूसरी पार्टियों को दी, लेकिन सहयोगी दल सिर्फ एक ही सीट निकाल पाए। वर्ष 1998 के बाद हुए चुनावों में भी सहयोग दल एक-दो से ज्यादा सीटें नहीं निकाल पाए।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी इस चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, अन्य दलों के नेताओं को भाजपा के साथ जोड़ने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वी. सतीश, भूपेन्द्र यादव और राज्य के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ सक्रिय है। तीनों नेताओं ने करीब एक दर्जन जनाधार वाले नेताओं को चुनाव अभियान शुरू होने के बाद भाजपा में शामिल करने की रणनीति बनाई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com