-->

Breaking News

चीन में 7 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, टीचर को जेल

बीजिंग। चीन के यांग्सी प्रांत में सात छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में एक टीचर को 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शहर की अदालत का हवाला देकर बताया कि रुईचांग शहर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ताओ बियोगोंग ने दूसरी क्लास में पढ़ने वाली अपनी सात छात्राओं का सितंबर 2012 से मई 2013 तक कई मौकों पर यौन उत्पीड़न किया। बताया गया कि यौन उत्पीड़न की वजह से छात्राएं यौन संचारित रोगों से संक्रमित हो गई थीं।
पीड़ित लड़कियों के अभिभावकों की शिकायत के बाद ताओ को पांच जुलाई को हिरासत में लिया गया। ताओ को पांच साल तक सभी राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि मासूम लड़कियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह नुकसान पहुंचाने के कुकर्म के चलते उसे इतनी बड़ी सजा दी गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com