ड्रोन हमले में अब तक 2200 पाक नागरिक मरे
संयुक्त राष्ट्र।
पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 2003 से अमेरिकी ड्रोन हमले में कम
से कम दो हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार और
काउंटर टेररिज्म की रिपोर्ट मे पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के हवाले से यह
चौंकाने वाले आंकड़े का खुलासा हुआ है।एक संप्रभु देश की संप्रभुता का मखौल
उड़ाते हुए अमेरिकी सेना के 2003 से कम से कम 330 ड्रोन हमलों में कुल
2200 लोग मारे गए। ये नागरिक किसी युद्ध का मुठभेड़ का हिस्सा नहीं थे।
रिपोर्ट को जारी करने वाले बेन इमर्सन ने अमेरिका से मांग की है कि वह अपने
असली आंकड़े को प्रदर्शित करे। यह अंतरिम रिपोर्ट आज संयुक्त राष्ट्र की
आम सभा में पेश की जाएगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com