-->

Breaking News

धुले में नाबालिग से 8 लोगों ने किया गैंगरेप

धुले। महाराष्ट्र के धुले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। धुले में आठ लोगों ने 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। ये घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन सोमवार को ये मामला सामने आया जब लड़की के परिजन मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे।आठ में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है आज इनकी कोर्ट में पेशी होनी है। ये घटना 24 सितंबर की है, लेकिन पीडित लड़की के परिजनों ने सोमवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया।लड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार लड़की के साथ दो बार गैंगरेप किया गया। पहले चार लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया फिर चार और लोगों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लड़की इनमें से दो को जानती थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com