अध्यादेश पर फंसी UPA सरकार , राष्ट्रपति से मिलेंगे PM
नई दिल्ली। दागी नेताओं पर अध्यादेश को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस और सरकार में बैठकों का दौर शुरू होता दिख रहा है। इस मुद्दे पर कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बैठक बुलाई है। इसके अलावा पीएम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात करेंगे। मनमोहन आज अमेरिका से लौट रहे हैं।
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने अध्यादेश पर यूपीए की बैठक बुलाने की मांग की है। उधर, खबर है कि राष्ट्रपति ने अध्यादेश पर आपत्तियों की सूची तैयार की है। पीएम से बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होगी।
अध्यादेश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खुले विरोध ने सरकार को संकट में डाल दिया है। अध्यादेश पर सरकार के साथ खड़ी नजर आ रही कांग्रेस भी अब राहुल के समर्थन में है। उधर, राष्ट्रपति ने भी इस पर आपत्ति जाहिर की है। इसके अलावा प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी भी अध्यादेश का विरोध कर रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com