-->

Breaking News

सचिन का आखिरी टेस्ट मुंबई में : BCCI की मुहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर की तयशुदा विदाई मुंबई में होगी। वह अपने घरेलू मैदान पर 200वां टेस्ट खेलते हुए संन्यास लेंगे। कोलकाता और मुंबई को इस टेस्ट मैच की मेजबानी मिलने की संभावना थी लेकिन सचिन ने अपना 200वां और अंतिम टेस्ट मुंबई में खेलने का अनुरोध बीसीसीआई से किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। सचिन ने पत्र के माध्यम से यह अनुरोध किया था।

बीसीसीआई की टूर्स और फिक्सर्स समिति के प्रमुख राजीव शुक्ला ने कहा कि सचिन की इच्छा का सम्मान करते हुए यह मैच मुंबई में कराया जाएगा। हम मंगलवार को वेस्टइंडीज के साथ होने वाली श्रृंखला के आयोजन स्थलों के नाम तय करेंगे। शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई सचिन को शानदार विदाई देने की तैयारी कर रहा है।

वेस्टइंडीज के साथ होने वाली दो मैचों की श्रृंखला का दूसरा और अंतिम मैच सचिन के करियर का 200वां मैच होगा। इस मैच के साथ सचिन विदा लेंगे। पहला टेस्ट मैच 6 से 19 नवम्बर तक खेला जाना है और दूसरा टेस्ट मैच 14 से 18 नवम्बर तक होगा। इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी, जिसके मैच 21, 24 और 27 नवम्बर को खेले जाएंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com