-->

Breaking News

केरन सेक्टर में फिर फायरिंग, एक जवान शहीद

जम्मू | जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे केरन सेक्टर में भले ही मुठभेड़ खत्म होने का ऐलान हो चुका हो लेकिन घुसपैठ की कोशिशें वहां जारी हैं। ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम करने में सेना का एक जवान पिछली रात शहीद हो गया।सेना के मुताबिक शाला भाटा से 15 किलोमीटर पूर्व केरन सेक्टर में फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया। ये घुसपैठ की एक कोशिश थी जिसे नाकाम कर दिया गया। सेना के मुताबिक घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की। ये फायरिंग सीमा पर बनी बाड़ के पास हुई। हालांकि सेना ने आतंकियों को खदेड़ दिया लेकिन उनकी फायरिंग में एक जवान की मौत हो गई।गौरतलब है कि पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में आतंकियों के एक बड़े समूह ने शाला भाटा गांव में ठिकाना बना लिया और उन्हें खदेड़ने में सेना को पूरे दो हफ्ते लगे। हालांकि ये मुठभेड़ खत्म हो गई है लेकिन ताजा घटना बताती है कि इस सेक्टर में पाक की ओर से घुसपैठ के मंसूबे अब भी बने हुए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com