छत्तीसगढ़ में बगावत से डरे BJP और कांग्रेस
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में बगावत के डर से सहमी सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य
विपक्षी दल कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में देरी कर रही है। राज्य में
पहले चरण की 18 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन 18 अक्टूबर से शुरू होगा।
दोनों राजनीतिक दल अभी तक इन सीटों के लिए भी उम्मीदवार तय नहीं कर सके
हैं। कांग्रेस में पूरी कवायद जहां दिल्ली में चल रही है वहीं भाजपा में
कवायद का केंद्र रायपुर है। दोनों ही दल प्रत्याशियों की घोषणा में
जान-बूझकर देरी कर रहे हैं।
राज्य
में कांग्रेस ने चुनाव तिथियों की घोषणा से तीन माह पहले ही प्रत्याशियों
के नाम घोषित करने का ऐलान किया था। तीन माह पहले तो दूर नामांकन शुरू होने
के एक सप्ताह पहले तक वह नाम नहीं तय कर सकी है। भाजपा ने पहले
प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए आवेदन नहीं लेने और जिलों में
पर्यवेक्षक भी नहीं भेजने का निर्णय लिया था पर दबाव के आगे उसे झुकना
पड़ा।
कांग्रेस
में आमतौर पर प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर शक्ति प्रदर्शन की परम्परा
रही है और उनके द्वारा यह रायपुर से लेकर दिल्ली तक किया जा रहा है। भाजपा
इस पर चुटकी लेती रही है पर पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से भाजपा मुख्यालय
पर और पर्यवेक्षकों के सामने पार्टी के लोगों ने प्रत्याशियों को टिकट
देने और नहीं देने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया है उससे पार्टी सहम गई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com