-->

Breaking News

आतंकी गोवा को आरामगाह समझते हैं: पर्रिकर

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि आतंकवादी और अवांछित तत्व गोवा को 'आरामगाह' के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यासीन भटकल और डेविड हेडली द्वारा पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इस राज्य में टोह लेने और ठहरने की खबरों पर विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी की।

पर्रिकर ने सदन को यह भी बताया कि एक ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। जिससे होटल में ठहरने वाले अतिथियों के बारे में सूचना एक पुलिस के पोर्टल में सही समय पर अपलोड किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो होटल अतिथियों की जानकारी नहीं देंगे उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

निर्दलीय विधायक रोहन खाउंते के सवाल का जवाब देते हुए पर्रिकर ने कहा, कि कई बार गोवा का इस्तेमाल अवांछित तत्व, संभवत: आतंकवादी आरामगाह के रूप में करते हैं। खाउंते ने सवाल पूछा था कि क्या यह सच है कि इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल गोवा में ठहरा था और उसने यहां टोह ली थी? और यह खुफिया विफलता मानी जाएगी?
पर्रिकर ने कहा, कि भारतीय नागरिकों से एक होटल पहचान दस्तावेज की मांग करता है, लेकिन जब तक संदेह की गुंजाइश न हो तब तक होटल पहचान की जांच करेगा, इसकी अपेक्षा नहीं की जा सकती। पर्रिकर ने आगे कहा कि अपना पहचान पत्र साथ में रखने के प्रति जागरूकता पैदा करने के लए राज्य सरकार नया प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com