-->

Breaking News

मोदी के लिए मुद्दों पर आधारित प्रचार करेंगे रामदेव

गुड़गांव । योग गुरु बाबा रामदेव गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए मुद्दों पर आधारित प्रचार करेंगे। पूरे देश में जनता को यह बताएंगे कि मोदी ने किस प्रकार गुजरात में काम किया है, उनकी सोच क्या है और वह किस प्रकार देश को एक नई दिशा दे सकते हैं। यही नहीं भाजपा के भीतर अब भी मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करने में दस फीसद कसर है, जिसे बाबा रामदेव दूर करने के लिए प्रयासरत हैं।

बृहस्पतिवार को सेक्टर 14 स्थित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा के निवास स्थान पर दैनिक जागरण से खास बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भ्रष्टाचार व काले धन के मुद्दे पर वह काम करेंगे। यही वजह है कि वह अपने कार्यक्रमों में मोदी के बारे में न केवल चर्चा करते हैं बल्कि उनके प्रधानमंत्री बनाए जाने का आम जनता से आह्वान करते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह पूरे देश में जाकर जनता से अपील करेंगे कि मोदी न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे बल्कि काले धन को लाने में सफल होंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com