-->

Breaking News

सोनिया-राहुल जैसे तेजस्वी संग चलाऊंगी पार्टी

नई दिल्ली। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ही चलाएंगी। राबड़ी ने खुद इस बात का ऐलान करते हुए इस संबंध में लगाई जा रही तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है। राबड़ी ने कहा कि वे अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ मिलकर पार्टी चलाएंगी।

राबड़ी ने इस बारे में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का उदाहरण दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कि जिस तरह सोनिया गांधी और राहुल गांधी मिलकर कांग्रेस पार्टी को चला रहे हैं वैसे ही वो अपने बेटे तेजस्वी के साथ मिलकर आरजेडी को चला सकती हैं।सवाल ये कि जो राबड़ी कह रही हैं क्या वो संभव है। वैसे भी आरजेडी में कमान संभालने का अंतिम फैसला पार्टी की कोर कमेटी करेगी। बहरहाल, लालू सियासत के मैदान से बाहर हो गए हैं। लालू के कुनबे में कोई ऐसा करिश्माई अभी तक नजर नहीं आता है जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com