-->

Breaking News

पापा के साथ काम को लेकर डरा हुआ था: रणबीर

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का कहना है कि नामी कलाकार का बेटा होने के कारण उनपर काफी दबाव रहता है। फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रणबीर कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। अभिनय की कला उन्हें विरासत में मिली है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर जानेमाने अभिनेता है। रणबीर कपूर ने कहा कि लोग ऐसा समझते हैं कि नामचीन कलाकार का बेटा होने के कारण आपको आसानी से काम मिल जाता है।

रणबीर कपूर ने कहा कि शुरुआती दौर में आपको आसानी से काम मिल जाता है, लेकिन बाद में अपने आप को स्थापित करने के लिए आपको काफी संघर्ष करना होता है। आप पर काफी दबाव होता है। आज मेरे अभिवाहकों को मेरे काम पर काफी गर्व होता है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं अपने परिवार की धरोहर को आगे बढ़ा सकूंगा।रॉकस्टार ने कहा कि मैं अपने पिता के साथ बेशर्म में काम करने के पहले काफी घबराया हुआ था। मैंने निजी जिंदगी में कभी भी अपने पिता से आंख मिलाकर बात नहीं की थी। उल्लेखनीय है बेशर्म में रणबीर कपूर ने अपने पिता के साथ पहली बार काम किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com