जोधपुर जेल में बंद आसाराम अहमदाबाद पुलिस के हवाले
अहमदाबाद।
नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में जोधपुर जेल की हवा खा रहे आसाराम अब
गुजरात पुलिस की ‘मेहमाननवाजी’ में दिन बिताएंगे। गुजरात पुलिस उनसे सूरत
की एक लड़की से बलात्कार के मामले में पूछताछ करेगी। जोधपुर सेशन कोर्ट ने
गुजरात पुलिस को आसाराम को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की
इजाजत दे दी।आसाराम
को सुबह करीब साढ़े दस बजे जोधपुर सेशन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने
आसाराम की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाते हुए 25 अक्टूबर तक उन्हें वापस जेल
भेज दिया। आसाराम जेल में अपनी सेल में पहुंचे ही थे कि सेशन कोर्ट ने
आसाराम को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के लिए गुजरात पुलिस को इजाजत दे दी।
गुजरात
पुलिस शनिवार को आसाराम को अहमदाबाद लेकर जाएगी। उन्हें 25 अक्टूबर को
होने वाली अगली पेशी से पहले जोधपुर वापस लाना होगा। आसाराम के साथ-साथ
उनका सेवादार शिवा, शिल्पी, प्रकाश और शरद चंद्र की न्यायिक हिरासत भी आज
खत्म हो रही थी। इनकी भी हिरासत 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
गौरतलब
है कि सूरत की एक लड़की ने आरोप लगाया कि आसाराम ने अहमदाबाद आश्रम में
उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। पुलिस अब आरोपों के बारे में आसाराम से
पूछताछ करेगी। आसाराम को कैसे और कब ले जाया जाएगा इस बारे में
उच्चाधिकारियों से बात कर फैसला लिया जाएगा। इसी लड़की की छोटी बहन ने
आसाराम के बेटे नारायण साईं पर रेप का आरोप लगाया है।दोनों
बहनों ने आसाराम की पत्नी और बेटी को भी मामले में आरोपी बताया है और
एफआईआर दर्ज कराई है। आसाराम की पत्नी और बेटी ने गुजरात हाईकोर्ट में ये
एफआईआर रद्द करने की अर्जी दी है, वहीं सूरत कोर्ट में नारायण साईं ने
अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com