-->

Breaking News

मलाला चूकीं, नोबेल शांति पुरस्कार OPCW को

ओस्लो | तालिबान के खिलाफ आवाज उठानेवाली पाकिस्तानी छात्रा मलाला युसुफजाई को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। पिछले कई दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मलाला को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिलेगा। माना जा रहा था कि मलाला के तालिबान के खिलाफ साहस को सम्मान मिलेगा। लेकिन इस साल का शांति का नोबेल पुरस्कार सीरिया में रसायनिक हथियारों के खिलाफ मुहिम चलाने वाली संस्था ऑर्गेनाइजेशन फॉर प्रोबेशन ऑफ केमिकल वीपन को दिया गया है।

स्वीडन के स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा करते हुए नार्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों के साथ ही ओपीसीडब्ल्यू के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत रासायनिक हथियारों का प्रयोग निषिद्ध हो गया है। समिति ने कहा कि ओपीसीडब्ल्यू को पुरस्कार देकर समिति रासायनिक हथियारों के उन्मूलन में अपना योगदान देना चाहती है। समिति की ओर से जारी बयान मे कहा गया है कि महान वैज्ञानिक एल्फ्रेड नोबेल जिनके नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है। वह भी निरस्त्रीकरण के पक्षधर थे।

दुनिया भर में रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के उद्देश्य से 1997 में बनी ओपीसीडब्ल्यू के सदस्य देशों की संख्या आज 189 है। हाल ही में सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के बाद नीदरलैंड के हेग शहर में स्थित इस संस्था की भूमिका एक बार फिर सामने आई। अभी ओपीसीडब्ल्यू की निगरानी में ही सीरिया में रासायनिक हथियारों को नष्ट करने का काम किया जा रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com