अमेरिकी जहाज को छोड़ा जा सकता है
नई
दिल्ली। भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नेहचल संधू ने कहा है कि
अगर यह साबित गया कि तटरक्षक बल ने अमेरिका के मालवाहक जहाज को भारतीय
समुद्री सीमा के बाहर पकड़ा था तो उसे छोड़ा जा सकता है। बीते शनिवार को
तटरक्षक बल ने तमिलनाडु के तूतीकोरन तट से करीब 15 समुद्री मील दूर अमेरिकी
जहाज एमवी सीमैन गार्ड ओहियो को पकड़ा था। जहाज पर अवैध हथियार भी मिले थे।
संधू
ने बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, 'हमें इस बात का ख्याल
रखना होगा कि तट से 12 समुद्री मील दूर तक ही भारत का क्षेत्र है। अगर कोई
जहाज भारतीय समुद्री सीमा के बाहर कुछ करता है तो हम उसे भारतीय कानून के
दायरे में नहीं ला सकते। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।' संधू ने
हालांकि इस मामले में किसी तरह के राजनीतिक दबाव से इन्कार करते हुए कहा कि
यह सीधे तौर पर कानूनी मसला है। तमिलनाडु पुलिस ने जहाज के चालक दल और 25
सुरक्षा गार्डो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा स्थानीय शिप
एजेंट से अवैध रूप से 1500 लीटर डीजल खरीदने के मामले में भी मुकदमा दर्ज
किया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com