-->

Breaking News

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच की हत्या

भांडेर दतिया। मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया जा रहे अजीतपुरा गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव के विरोधियों ने घात लगा कर सरियों से पीट-पीटकर उन्हें घायल कर दिया और फिर उनके सिर को ट्रैक्टर से कुचल दिया। बरेछ-भांडेर रोड के ठाकुरबाबा स्थान पर शनिवार सुबह वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने वर्तमान सरपंच प्रीतम सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
अजीतपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव [38] पुत्र कोमल सिंह यादव हर शनिवार को दतिया स्थित श्री पीताम्बरा पीठ पर दर्शनों के लिए जाते थे। वह शनिवार की सुबह 6 बजे अपनी मोटर साइकिल से पीठ के लिए निकले थे।
बरेछ-भांडेर रोड पर ठाकुर बाबा स्थान के पास सरपंच प्रीतम सिंह यादव ने बलवीर यादव, रामस्वरूप यादव, कल्याण यादव, रवींद्र यादव, दंगल यादव, भगवान सिंह यादव निवासी अजीतपुरा के साथ मिलकर राजेंद्र पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने राजेंद्र को दौड़ा-दौड़ा कर सरियों से पीटा। बाद में उसके सिर पर ट्रैक्टर च़़ढा दिया। पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। जघन्य हत्याकांड के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने फरियादी के भाई महिपाल की रिपोर्ट पर सातों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चुनावी रंजिश के चलते हुई हत्या
पिछले ग्राम पंचायत चुनाव में राजेंद्र व प्रीतम चुनाव ख़़डे हुए थे। उसके पूर्व राजेंद्र यादव ग्राम पंचायत के सरपंच थे। इसी चुनाव में प्रीतम व राजेंद्र के बीच रंजिश हो गई, जिसका नतीजा अंतत: इस हत्याकांड में सामने आया।
अंत्येष्टि में पहुंचे सैकड़ों लोग
पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव की छवि व्यवहार कुशल नेता की थी। आसपास के गांवों में हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। धीरे-धीरे लोगों की भी़ड उनके घर पहुंच गई। श्री यादव की अंत्येष्टि में सैक़़डों ग्रामीण शामिल हुए।
बीएल धुव्रकारिया, थाना प्रभारी, भांडेर ने कहा कि चुनावी रंजिश के चलते सात लोगों ने राजेंद्र की हत्या की। महिपाल की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी फरार है। उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com