UP में मिले उज्जैन से गुमशुदा दो बच्चे
उज्जैन। घर पर बिना बताए निकल भागे शहर के दो 14 वर्षीय बच्चे शनिवार रात उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मिल गए। दोनों लखनऊ निवासी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए उज्जैन से बाइक पर ही वहां जाने के लिए निकल प़़डे। मोटरसाइकिल पर दोनों 800 लंबा सफर तय कर फतेहपुर तक जा पहुंचे। लखनऊ में जिस दोस्त से वे मिलने जा रहे थे, उसने परिजन को सूचना दी। तब जाकर उन्हें खोजा जा सका। दोनों के सलामत मिलने के बाद परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली।
बेताल मार्ग फ्रीगंज निवासी हर्ष देवलेकर व रेलवे कॉलोनी निवासी अनुराग शर्मा गुरुवार सुबह घर से बिना बताए चले गए थे। देर शाम तक तक नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी अलग-अलग गुमशुदगी माधवनगर व देवासगेट थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे। इस बीच पुलिस ने टोल-टैक्स नाकों के वीडियो फुटेज भी खंगाले। जांच में यह साफ हो गया था कि दोनों बच्चे एक साथ ही भागे हैं। अनुराग के पिता उरई [यूपी] में रहते हैं। वह उज्जैन में अपने चाचा के साथ रह रहा है, जो रेलवे में इंजीनियर हैं।
रास्ते में होटल में रुक गए थे
पुलिस ने बताया अनुराग का एक दोस्त लखनऊ में रहता है। उसने अपने चाचा की बाइक और अन्य सामान्य लिया तथा हर्ष के साथ अपने दोस्त से मिलने के लिए निकल प़़डा। रास्ते में फतेहपुर में वे दोनों होटल इन में रुके हुए थे। लखनऊ निवासी दोस्त को जब इसकी जानकारी तो उसने तुरंत अनुराग के पिता को मोबाइल पर इस बारे में बताया। सूचना मिलते ही वे तुरंत फतेहपुर पहुंच गए और दोनों बच्चों को उरई ले आए। इधर, हर्ष के पिता भी उरई के लिए रवाना हो गए हैं।
विजय डाबर, सीएसपी, माधवनगर ने बताया कि दोनों गुमशुदा बच्चे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मिले हैं। वे अपने दोस्त से मिलने लखनऊ जा रहे थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com