'आउट' होने से बचे इशांत, टीम में बदलाव नहीं
मुंबई। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी सात मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाकी बचे चार मैचों के लिए अपना स्थान बचाने में सफल रहे हैं। बीसीसीआई ने शेष मैचों के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। सात मैचों की श्रृंखला में भारत 1-2 से पीछे चल रहा है। मोहाली में शनिवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत जीत के बिल्कुल करीब था लेकिन इशांत के एक ओवर में 30 रनों ने उससे जीत छीन ली। ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में जीत हासिल की थी जबकि भारत ने जयपुर में खेला गया दूसरा मैच जीता था।
इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इशांत, भुवनेश्वर कुमार और विनय कुमार के अलावा टीम में जयदेव उनादकत और मोहम्मद समी के रूप में दो और तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें बाकी के मैचों में मौका मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
ऐसी उम्मीद थी कि चयनकर्ता जहीर खान और स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की वापसी सुनिश्चित करेंगे। लेकिन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। इस सीरीज में अब तक समी, उनादकत, अमित मिश्रा और अंबाती रायडू को मौका नहीं मिल सका है। चौथा मुकाबला रांची में 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।
टीम इस प्रकार है- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, विनय कुमार, युवराज सिंह।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com