CM की जेब में जाता है लैंड डील का पैसा: सुषमा
सोनीपत । सोनीपत में आयोजित बीजेपी की रैली के दौरान बीजेपी ने आज यूपीए सरकार पर चौतरफा हमला बोला। हरियाणा के जमीन सौदों पर उठे विवाद के बाद बीजेपी ने हुडा सरकार को निशाने पर लिया। बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने आरोप लगाया कि हुडा के राज में हरियाणा में उद्योग खत्म हो चुके हैं।
जमीन सौदों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा पर सीधे आरोप लगाते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि हरियाणा में अब कोई इंडस्ट्री नहीं है। हरियाणा में सिर्फ एक चेंज ऑफ लैंड इंडस्ट्री काम कर रही है और उसका पैसा सीएम के जेब में जाता है। जो राज्य सबसे ज्यादा उत्पादन करता था, वहां अब जमीन बेची जा रही हैं।
सोनीपत में आयोजित बीजेपी की रैली में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बिना रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिए हुए आरोप लगाया कि हरियाणा को दामाद लूटने में लगा है। उसमें हुडा सरकार उनकी मदद कर रही है। दोनों ही हरियाणा को लूट रहे है।
दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद बीजेपी खेमका मामले की जांच कराएगी। जो ईमानदार अधिकारी है कांग्रेस उन्हें सही ढंग से काम नहीं करने देती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com