अमित शाह ने थामी मोदी की रैलियों की कमान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की होने वाली पहली दो रैलियों की कमान प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने अपने हाथों में ले ली है। मोदी के करीबी शाह के साथ ही वरिष्ठ बीजेपी नेता वेंकैया नायडू की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में रैली को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
प्रदेश में इस महीने मोदी की दो प्रमुख रैलियां होने वाली हैं। पहली रैली 19 अक्टूबर को कानपुर और दूसरी रैली 25 अक्टूबर को बहराइच में होगी। इन रैलियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शाह आज राजधानी पहुंच रहे हैं। इस बार वह एक अक्टूबर से छह अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मिलकर बातचीत करेंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि वह मोदी की रैलियों को प्रदेश में सफल बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व हालांकि, पहले ही यह ऐलान कर चुका है कि कानपुर में होने वाली मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। पांच लाख से अधिक लोग 19 तारीख को कानपुर पहुंचेंगे।
वाजपेयी ने यह भी बताया कि मोदी की रैली में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 80 एलसीडी स्क्रीन वाले टेलीविजन सात किलोमीटर के दायरे में लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनका भाषण सुन सकें। इस बीच बीजेपी सूत्रों की मानें तो अमित शाह के निर्देशों पर उतनी तेजी से काम नहीं हो रहा है, इसलिए उन्होंने अब यहां एक से छह अक्टूबर तक रहकर रैलियों की तैयारियों की निगरानी खुद करने का फैसला किया है। इस बार सभी पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
अमित शाह के अलावा बीजेपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू भी लखनऊ पहुंचे हुए हैं। वह मोदी की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में शाह के साथ भाग लेंगे। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मोदी की रैलियों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अमित शाह मंगलवार को पदाधिकारियों से बैठक करेंगे। छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वह मथुरा और कानपुर भी जाएंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com