-->

Breaking News

खंडवा जेल से सिमी के 6 आतंकी फरार

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला जेल से आज तड़के प्रतिबंधित संगठन स्टूडेट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सात आतंकवादी फरार हो गए। आरोपी जेल से भागने के बाद रास्ते में गश्त कर रहे दो पुलिस आरक्षकों से दो रायफल और एक मोटरसाइकिल भी छीन कर ले गए। हालांकि बाद में पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी जेल की लगभग 14 फीट दीवार को फांदकर फरार हुए। इसके पहले उन्होंने शौचालय के पास एक खिड़की और दीवार को भी तोड़ा। चाकू और छुरों से लैस इन आतंकियों ने दोनों आरक्षकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूत्रों ने कहा कि फरार आंतकवादियों में मुंबई का खूंखार आंतकवादी अबु फैजल भी शामिल है।

फरार हुए कैदियों में अबुल फैजल, जाकिर, गुडडू, एजाजुददीन और अमजद शामिल हैं। इन कैदियों को सुरक्षा बल के दो जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर चाकू से हमला कर दिया गया और एक सुरक्षाकर्मी की रिवाल्वर भी छीन कर ले गए। पकड़े गए आतंक का नाम आदिल मिर्जा है। ये सभी जेल की बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए। इनमें सिमी की मध्य प्रदेश यूनिट का चीफ भी शामिल है।

पुलिस ने खंडवा के साथ इंदौर में भी हाई अलर्ट जारी किया है। जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे ये आतंकी जेल में चाकू लाने में कामयाब रहे और बाथरूम की दीवार को तोड़कर फरार हो गए। सातों सिमी आतंकियों पर एक एएसआई की हत्या का आरोप है। इसके अलावा ये सभी खंडवा में एक स्थानीय अस्पताल में धमाके के आरोपी हैं।

पुलिस बाकी आतंकियों की तलाश में जुटी हुई है और जगह-जगह छापेमारी कर रही है।आरोपियों की तलाश मे खंडवा जिला पुलिस और पूरे प्रदेश की पुलिस सक्रिय हो गई है। घायल आरक्षक और एक अन्य को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। वहीं जेल प्रशासन सुरक्षा को लेकर इस घटना के बाद सकते में है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com