एफिल टॉवर को मिली बम से उड़ाने की धमकी!
पेरिस। विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थल
फ्रांस के एफिल टॉवर को धमकी भरा फोन कॉल मिलने के बाद पूरी तरह से खाली
करा लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 324 मीटर (1062 फुट) ऊंचे इस
टॉवर को स्थानीय समयानुसार कल अपराह्न लगभग तीन बजे खाली कराया गया था और
शाम साढे पांच बजे तक भी इसे पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया था। इस अधिकारी
ने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।
1889 में निर्मित
एफिल टॉवर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्मारकों में से एक है। हर
साल लगभग सत्तर लाख पर्यटक इसे देखने आते है और गर्मियों के मौसम में इसे
देखने वालों की संख्या एक दिन में तीस हजार तक हो जाती है।एफिल टॉवर को बम
से उड़ाने की धमकी मिली थी। एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकियां प्राय:
मिलती रहती है। लेकिन तुरन्त ही पता लग जाता है कि यह महज अफवाह थी। इसकी
वजह से हर साल दो, चार बार इसे पूरी तरह खाली कराना पड़ जाता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com