-->

Breaking News

टिकट वितरण में किसी नेता की नहीं चल रही : दिग्विजय

भोपाल । मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट की प्रत्याशा में पहुंच रहे दावेदारों से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार किसी नेता की नहीं चल रही है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्राओं में हिस्सा लेने आए पूर्व मुख्यमंत्री सिंह से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उनके आवास पर मुलाकात की और विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का आग्रह किया। इस पर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार टिकट वितरण में किसी नेता की नहीं चल रही है।

राज्य में विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार अपने हर नेता के दरबार में दस्तक दिए जा रहे हैं कि शायद उनकी सुन ली जाए। इसी क्रम में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिंह के आवास पर पहुंचे थे। सिंह ने कार्यकर्ताओं से टिकट वितरण को लेकर दिल्ली में चल रही कवायद का भी जिक्र किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com