-->

Breaking News

17 और 24 अक्टूबर को राहुल गांधी चार सत्ता परिवर्तन रैलियों को संबोधित करेंगे

भोपाल। प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री शांतिलाल पड़ियार ने बताया है कि विधान सभा चुनाव के लिए कांगे्रस का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने और भाजपा एवं उसकी सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए कांगे्रस की सत्ता परिवर्तन रैलियों के अगले चरण में 15, 17 और 24 अक्टूबर को नीमच, सीतामऊ (जिला मंदसौर), उज्जैन, शहडोल, ग्वालियर, राहतगढ़ (जिला सागर) तथा इंदौर में सत्ता परिवर्तन रैलियां आयोजित होंगी। 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर की रैलियों को अ.भा. कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। प्रदेश कांगे्रस की विधान सभा चुनाव अभियान समिति के सदस्यों की देखरेख में तीनों दिन की सत्ता परिवर्तन रैलियों की व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया स्वयं प्रतिदिन इन रैलियों की तैयारियों और उसमें जनता तथा कांगे्रसजनों की भागीदारी के बारे में फीड बैक ले रहे हैं।
श्री पडियार ने इन सात सत्ता परिवर्तन यात्राओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए जानकारी दी है कि 15 अक्टूबर, मंगलवार की नीमच की रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उस दिन दिल्ली से विशेष विमान द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे और फिर वहां से हैलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.40 बजे नीमच पहुंचकर रैली को संबोधित करेंगे। उस दिन की दूसरी रैली में शामिल होने के लिए नेतागण हैलीकाप्टर से अपरान्ह 2 बजे सीतामऊ (जिला मंदसौर) पहुंचंेगे। सीतामऊ की रैली के बाद वे उज्जैन की रैली को संबोधित करने वहां अपरान्ह 4.45 बजे पहुंचेंगे। उज्जैन की रैली के समापन पर शाम 7 बजे से रात 8 बजे के बीच उज्जैन-इंदौर मार्ग पर कांगे्रस के ये नेतागण रोड शो भी करेंगे। उस दिन का इनका रात्रि विश्राम इंदौर में रहेगा।
17 अक्टूबर की पहली सत्ता परिवर्तन रैली शहडोल में होगी, जिसको संबोधित करने के लिए   अ.भा. कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी  के अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित विशेष विमान द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और वहां से 11.10 बजे हैलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे शहडोल पहुंचेंगे और दोपहर 12 से अपरान्ह 1.30 बजे तक आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली में शामिल होकर उसको संबोधित करेंगे। शहडोल की रैली के बाद श्री गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण हैलीकाप्टर से अपरान्ह    2.45 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 3 से 4.30 बजे के बीच रैली में शामिल होंगे। श्री गांधी शाम 5.30 बजे ग्वालियर में मीडिया के साथ चाय लेंगे। श्री गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण शाम 6.30 बजे विशेष विमान द्वारा ग्वालियर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस चरण की तीसरे दिन की सत्ता परिवर्तन रैलियां 24 अक्टूबर को होंगी। इन रैलियों को संबोधित करने के लिए अ.भा. कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण विशेष विमान द्वारा दिल्ली से पूर्वान्ह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे और वहां से हैलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे राहतगढ़ (जिला सागर) पहुंचकर वहां दोपहर 12.30 से अपरान्ह 2 बजे तक आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। रैली के पश्चात ये नेतागण हैलीकाप्टर द्वारा राहतगढ़ से अपरान्ह 2.20 बजे भोपाल लौटेंगे और वहां से 2.50 बजे इंदौर पहुंचकर वहां अपरान्ह 3 से 4.30 बजे तक आयोजित रैली में शामिल होंगे। इंदौर की रैली की समाप्ति के बाद श्री गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण शाम 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com