मध्य प्रदेश चुनाव में दिखेगा 'यंग इंडिया' का जलवा
भोपाल।। मध्य
प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा वोटरों की
तादाद भी काफी होगी। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 4,64,64,095 वोटरों में से 18
से 19 साल की उम्र वाले वोटरों की संख्या 23,22,056 है, जबकि 20 से 29 साल
की उम्र वाले वोटरों की तादाद 1,40,60,876 है।
वोटरों का आंकड़ा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में पुरुष वोटरों की संख्या 2,44,86,729 और महिला वोटरों की तादाद 2,19,76,334 है। इसके अलावा 1,032 अन्य वोटर हैं। राज्य में सर्विस वोटर 20,013 हैं और एनआरआई वोटरों की संख्या महज छह है। इनके लिए 53,896 वोटर सेंटर बनाए गए हैं। वोटरों से अब तक 88,76,031 मोबाइल नंबर जमा किए जा चुके हैं जिन्हें वोटिंग से पहले एसएमएस भेजे जाएंगे। लिस्ट में वोटरों की फोटो डालने का काम पूरा हो चुका है।
आचार संहिता का पालन

अधिकारियों ने बताया कि
राज्य में चार अक्टूबर से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक
19,345 लाइसेंसी आर्म्स जमा कराए जा चुके हैं। दस अवैध आर्म्स जब्त किए गए
हैं और 59 लाइसेंस कैंसल किए गए हैं। इसके अलावा बिना लाइसेंस वाले 240
आर्म्स को जब्त भी किया गया है, जिनमें से 27 तो सिर्फ इंदौर जिले में जब्त
हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी जिलों में गैर जमानती
वॉरेंट तामील कराए जा रहे हैं और पिछले तीन दिनों में 2,913 गैर जमानती
वॉरेंट जारी हुए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com