दूसरे पोटेंसी टेस्ट में भी पॉजिटिव पाए गए आसाराम
अहमदाबाद। यौन शोषण के आरोपों में फंसे
आसाराम व नारायण साई की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। राजस्थान के बाद गुजरात
पुलिस ने भी शुक्रवार को आसाराम का मर्दानगी परीक्षण [पोटेंसी टेस्ट]
कराया, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस द्वारा कराए
गए परीक्षण में यह पॉजिटिव ही था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को रिमांड
अवधि पूरी होने पर आसाराम को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड की मांग की
जाएगी।वहीं, गुजरात हाई कोर्ट नारायण साई की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 22
अक्टूबर को सुनवाई करेगी। गुजरात क्राइम ब्रांच ने बताया कि नारायण साई की
सरगर्मी से तलाश की जा रही है पुलिस ने आगरा के शाहगंज क्षेत्र में डेरा
डाला हुआ है पुलिस को शक है कि नारायण साई यहां हो सकता है।
पुलिस
ने कोर्ट में नारायण साई को फरार बताया और कहा, उसने फर्जी शपथ पत्र दाखिल
किया है। उसके खिलाफ दिल्ली के पांडव नगर थाने में शिकायत दर्ज है, लेकिन
न्यायाधीश एजे देसाई ने मूल दस्तावेज पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई
टाल दी। इसके साथ ही आसाराम की जमानत भी टल गयी है, क्योंकि नारायण साई की
अर्जी निपटने के बाद ही आसाराम की अर्जी पर सुनवाई होगी। ज्ञात हो, इसी
मामले में आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और पुत्री भारती को जिला एवं सत्र
न्यायालय गुरुवार को सशर्त अंतरिम जमानत दे चुकी है।उधर, आसाराम के पुत्र
नारायण साई की मदद करने के आरोप में सूरत पुलिस ने दिल्ली से एक व्यक्ति
धर्मेश को गिरफ्तार किया है। धर्मेश को कोर्ट ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड
पर सौंप दिया है। राजेंद्र नगर के समीप स्थित रिज रोड आश्रम के संचालक
धर्मेश को आसाराम का शिष्य बताया जाता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com