-->

Breaking News

अक्षय की 'बॉस' गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म 'बॉस' ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है। फिल्म को इसके विश्व में सबसे बड़े पोस्टर के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। पोस्टर की चौड़ाई 193 फीट और एक इंच है जबकि इसकी ऊंचाई 180 फीट और दो इंच है।अक्षय के प्रशंसकों के समूह अक्षय टीम ने इस पोस्टर को बनाया है। तीन अक्टूबर को ब्रिटेन के लिटिल ग्रैंस्डेन एयरफील्ड में इसका अनावरण हुआ। इस पोस्टर को बनाने में चार महीने का समय लगा। अपनी खुशी ट्विटर पर बांटते हुए अक्षय ने कहा, कि दुनिया के सबसे बड़े पोस्टर का हिस्सा होना विनम्र अनुभव है। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। 'बॉस' ने पॉप सितारे माइकल जैक्सन की वृत्तचित्र-संगीत समारोह फिल्म 'दिस इज इट' का रिकॉर्ड तोड़ा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com