'लाल' के बिना ही मोदी बिहार में भरेंगे हुंकार
पटना। बीजेपी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी के पीएम कैंडिडेट नरेन्द्र मोदी के बीच की दरार एकबार फिर से सबके सामने आ गया है। लालकृष्ण आडवाणी ने घोषणा कर दी है कि वो 27 अक्टूबर को बिहार में आयोजित होने वाली हुंकार रैली में शामिल नहीं होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनंत कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में अलग-अलग होने वाली रैलियों में लालकृष्ण आडवाणी, डा.मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली जरूर जाएंगे। नरेन्द्र मोदी की रैली में आडवाणी सामिल नहीं होंगे।
मोदी की हुकार रैली को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। पार्टी का मानना है कि बिहार में मोदी की ये हुकांर रैली बिहार और उत्तरप्रदेश की राजनीतिक तस्वीर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अनंत कुमार ने जोर देते हुए कहा कि देश की जनता पूर्ण बहुमत से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनवाएगी। गौरतलब है कि मोदी की हंकार रैली के चलते राष्ट्रपति ने भी अपने बिहार दौरे में परिवर्तन कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति का बिहार दौरा भी 27 अक्टूबर को ही था. जिसे बदल दिया गया है। अब प्रणब मुखर्जी 26 तारिख को ही बिहार जाएंगे और उसी दिन लौट जाएंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com