भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा कतर
दुबई: संयुक्त
अरब अमीरात (यूएई) से 29 भारतीय मछुआरों को 14 अक्टूबर को रिहा कर दिया
जाएगा. भारतीय मछुआरे अवैध रूप से कतर के जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे.
दो हफ्ते की कैद की उनकी मियाद पूरी हो गई है. 'द पेनिनसुला' की खबर के
मुताबिक, भारतीय मछुआरों को 30 सितंबर को हिरासत में लिया गया था.
कतर में ईद उल अज्हा त्योहार हालांकि 20 अक्टूबर को खत्म होगा लेकिन खाड़ी देश स्थित भारतीय दूतावास को उम्मीद है कि कुछ अधिकारी छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर रहेंगे. उस दौरान भारतीय मछुआरों की रिहाई का इंतजाम संभव है.अखबार ने बताया है कि रिहाई के बाद भारतीय मछुआरों को वापस यूएई भेज दिया जाएगा.गिरफ्तार मछुआरों के परिजनों को तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित दक्षिण एशियाई मछुआरा बिरादरी (एसएएफएफ) द्वारा सुनाए गए फैसले से अवगत करा दिया गया है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com