-->

Breaking News

सौतेला पिता बनकर करता रहा बेटी से रेप

खरगोन । अपनी दो बेटियों को पिता का प्यार नहीं दिला पाने के बाद एक महिला ने अपने पति को छोड़कर दूसरे जिस व्यक्ति को ¨जदगी का सब कुछ सौंप दिया, उसने भी ¨जदगी भर का दर्द दे दिया। इस व्यक्ति ने पहले महिला और फिर उसकी दोनों बेटियों को संरक्षण व प्यार देने का वादा कर साथ रख लिया। पर कुछ ही दिन बाद ही सौतेला पिता नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने लगा। मां को पता चलते ही वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरार है।रिपोर्ट के अनुसार विवाद के चलते महिला ने अपने पति को छोड़ दिया था और पिछले पांच वर्षो से कुंदा नगर निवासी संजय साधौ के घर अपनी दोनों बेटियों के साथ रह रही थी। 14 वषर्षीय बच्ची ने बताया कि उसका सौतेला पिता पहले छेड़छाड़ करता रहा, फिर धमकी देकर खंडवा ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महेश्वर होकर सनावद ले गया। शुक्रवार को इस बेटी ने अपनी मां को सब कुछ बताया।नगर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार वर्मा ने कहा कि बालिका के नाबालिग होने के कारण मां के बयानों को भी दर्ज किया गया है|

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com