सर्विकल कैंसर को रोकने में हल्दी होता है मददगार
कोलकाता : हल्दी के औषधीय गुणों के बारे में यूं तो सभी जानते हैं लेकिन अब पता लगा है कि यह महिलाओं में सर्विकल कैंसर का कारण ह्यूमन पापिलोमा वायरस संक्रमण का इलाज करने और उसे रोकने में भी कारगर है। चित्तरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (सीएनसीआई) के वैज्ञानिकों ने यहां इस संबंध में दावा किया।
सीएनसीआई ने इस संबंध में पांच वर्ष तक शोध किया। इस शोध में उन 400 महिलाओं को शामिल किया गया जो सर्विकल कैंसर से पीड़ित थीं या जिनके नमूने ह्यूमन पापिलोमा वायरस (एचपीवी) के लिए सकारात्मक पाए गए। यह वायरस सर्विकल कैंसर का मुख्य कारण है।
अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिक पार्थ बसु ने कहा, ‘हमने हल्दी के एक तत्व करक्यूमिन को निकाला जो विषाणु रोधी है और जिसमें एचपीवी से लड़ने के गुण हैं।’ संस्थान के निदेशक जयदीप बिस्वास ने कहा कि जिन महिलाओं के नमूने एचपीवी के लिए सकारात्मक पाए गए उन्होंने करक्यूमिन को एक क्रीम की तरह लगाया या इसके कैप्सूल खाए।
उन्होंने कहा, ‘कुल 280 महिलाओं को करक्यूमिन दिया गया जबकि शेष महिलाओं को किसी भी रूप में करक्यूमिन नहीं दिया गया। अध्ययन में यह पाया गया कि करक्यूमिन लेने वाली महिलाओं का एचपीवी संक्रमण दूर हो गया और संक्रमण फैलने से भी रक गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com